गांव मेहूवाला खिली धूप के दौरान सोलर पंप से गेहूं की सिंचाई करता किसान। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को दिन भर खिली तेज धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी, वहीं सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड का अहसास हो हा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
किसान लवकेश, लाधूराम, विजेंद्र और पंकज कुमार आदि का कहना है कि फरवरी माह की यह बारिश रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे दानों का विकास बेहतर होगा। प्राकृतिक सिंचाई से किसानों की लागत कम होगी और फसलों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। ठंड बरकरार रहने से गेहूं की फसल को पकने के लिए उचित समय मिलेगा, जिससे पैदावार में इजाफा होगा।
:: राज्य में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रविवार को को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार रात्रि व सोमवार को राज्य में आंशिक बादलवाही तथा कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।