फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में आज से बूंदाबांदी के आसार, 31 तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के वीरवार को दिनभर बादलवाही रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया। पिछले दो दिनों से तापमान एकसमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 31 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। किसान लेखराम, प्रेमचंद और शीशपाल आदि ने बताया कि यदि अब बारिश होती है तो सरसों की कटाई का काम रुक जाएगा। गेहूं की फसल भी लगभग पक कर तैयार हो चुकी है। अब बारिश हुई तो इसके बिछने का डर है। अगले कुछ दिन तक मौसम खुश्क रहता है तो किसान समय पर अपनी फसलों की कटाई का काम कर सकेंगे।
कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले दो दिनों से बादलवाही है। अगले कई दिनों तक और मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। ऐसे में किसान नियमित अपनी फसलों की देखभाल करते रहें। बादलवाही से गेहूं व हरे चारे की फसल में तेला रोग का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन


:: राज्य में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार हैं। वीरवार व शुक्रवार को बादलवाही रहने व हल्की बारिश के आसार हैं। 28 की रात मौसम में बदलाव की उम्मीद है। 29 से लेकर 31 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें