फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेढ़ साल में अधूरे कागजों के साथ दौड़ रहे 2,954 वाहनों के काटे चालान

Mon, 18 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण और यातायात पुलिस की निगरानी के बावजूद जिले की सड़कों पर चालक वाहन बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य अधूरे कागजात के साथ सफर कर रहे हैं। इस कारण हर साल लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। ऐसे में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए जिले में अप्रैल 2023 से लेकर अक्तूबर 2024 तक 2,954 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर राज्यमार्ग एवं शहरी व ग्रामीण सड़कों पर जर्जर वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिसके कारण जहां कई लोग दिव्यांग हो जाते हैं तो कइयों की जान तक चली जाती है। सख्ती के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। इसमें से 1886 ओवरलोड वाहन मिले हैं। जिस पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए 6 करोड़ 79 लाख 93 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
-
फर्राटा भर रहे जर्जर वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर राज्य मार्ग एवं शहरी व ग्रामीण सड़कों पर जिम्मेदारों की बेफिक्री से अनफिट व जर्जर वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि हर साल सैकड़ों लोगों की जान जाती है और कई लोग दिव्यांग हो जाते हैं। वाहनों के फिटनेस जांचने का कोई उपकरण नहीं है। हाल यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर बस व स्कूली बस, ट्रक के अलावा टेंपो व बोलेरो व हल्के मालवाहक बिना फिटनेस के सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

-
:: यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अधूरे कागजातों के साथ रोड पर चलने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है। वहीं स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर यातायात नियमाें का पालन करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र कुमार शर्मा, आरटीए इंस्पेक्टर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें