फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर 15 वाहन चालकों के चालान काटे

विज्ञापन
वाहनों के चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रामधन के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की गहनता से जांच के बाद 15 वाहन चालकों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान पुलिस ने दो बुलेट मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर लगभग 1 लाख रुपये के चलान काटे। वहीं पुलिस ने दो बाइकों के साइलेंसर उतरवाए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस की टीम ने एसएचओ रामधन व टोहाना इंचार्ज एसआई बसाउं राम के नेतृत्व में शहर के वाल्मीकि चौक, कैंची चौक स्थित अन्य जगहों पर वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने दो बुलेट मोटरसाइकिलों के 67 हजार के चालान किए तो वहीं दो अन्य बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेेंसर बदलवा कर उनके 10 हजार व 16 हजार के चलान काटे गए। अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने बिना आरसी, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, प्रदूषण, ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य खामियां मिलने पर लगभग 15 वाहनों के चलान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें