फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुर्सी, कैमरा और विवाद...चेयरपर्सन बोलीं-बीडीपीओ पर कार्रवाई होने तक धरने पर डटे रहेंगे

Wed, 29 Apr 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धरने पर बैठीं चेयरपर्सन पूजा, सदस्य और सरपंच। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीडीपीओ और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन के नेतृत्व में सरपंचों और समिति सदस्यों का धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने बीडीपीओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। चेयरपर्सन पूजा बरसीन ने आरोप लगाया कि बीडीपीओ उनकी अनुपस्थिति में उनकी आधिकारिक कुर्सी पर बैठते हैं जो एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति उनके कार्यालय कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए जिसे उन्होंने निजी अधिकारों का उल्लंघन और निगरानी की अनावश्यक कोशिश बताया।
सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरपंचों पर लगाए जा रहे फर्जी डिग्री के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए इसे जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। धरने में सरपंच और पंचायत समिति सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें