फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 20 की हड़ताल टाली, अब 9 जुलाई को होगी

Sat, 17 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बैठक में हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा करते कर्मचारी व ट्रेड यूनियनों के पदाधि
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। अब यह हड़ताल 9 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

इसको लेकर सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू की संयुक्त बैठक नगरपालिका कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़ ने की और संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाॅक प्रधान राजपाल मित्ताथल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुरजीत दुसाद, सीटू नेता बेगराज व खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय फेडरेशनों, एसोसिएशनों के संयुक्त मंच की बैठक 15 मई को नई दिल्ली में हुई। बैठक में 20 मई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में देश भर में मौजूदा स्थिति पर विचार करने के बाद, संयुक्त मंच ने 20 मई की जगह 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया। निर्णय हुआ कि 20 मई को देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में जिला वरिष्ठ उप प्रधान विजय कुमार ढाका, वीरू रति, जनवादी नौजवान के जिला सचिव शाहनवाज एडवोकेट, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के प्रधान संदीप महिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें