फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन में वेतन न मिला तो सफाई बंद करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में वेतन न मिलने पर चर्चा करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में एजेंसी के सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर अधिकारियों को नोटिस दिया है। अगर दो दिन में वेतन न मिला तो काम बंद कर देंगे। नगर पालिका कर्मचारी यूनियन भी इसमें शामिल होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो माह से ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया है। जब ठेकेदार से मिलते है तो जवाब मिलता है कि नगर परिषद प्रशासन ने बिल का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर दो दिन में वेतन नहीं मिला तो काम बंद कर देंगे।
नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय ने बताया कि वेतन के लिए सचिव गोबिंद और सीएसआई सतपाल सैनी को नोटिस दिया गया है। अगर दो दिन में वेतन न दिया गया तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

डोर टू डोर कचरा उठान अटका
शहर में नगर परिषद प्रशासन डोर टू डोर कचरा उठान के लिए व्यवस्था नहीं बना पाया है। एजेंसी का ठेका 30 अप्रैल को खत्म हो गया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन अपने स्तर पर उठान करवा रहा है, लेकिन हालात यह है कि शहर की बाहरी कॉलोनियों में 6 दिन से उठान नहीं हो रहा है। सीएसआई सतपाल सैनी का कहना है कि एजेंसी से अनुबंध पर गाड़ियां ली जा रही हैं। इसके बाद व्यवस्था में सुधार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें