फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, पहला चरण अप्रैल में होगा शुरू

Wed, 07 Jan 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय जनगणना को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। देश की जनगणना के लिए बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जनगणना के सफल और सटीक संचालन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। ढालिया ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह ऑनलाइन और एप आधारित होगी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित रखें। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में विभाजित की गई है। प्रथम चरण अप्रैल, 2026 में प्रस्तावित है, इसमें मुख्य रूप से मकानों की सूची तैयार की जाएगी और नागरिक रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।
वहीं दूसरा चरण फरवरी-मार्च, 2027 में शुरू होगा। इस मुख्य चरण में जनसंख्या की गणना होगी। खास बात यह है कि इस बार सेल्फ-इन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा, यानी नागरिक स्वयं एप या पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। बैठक में बताया गया कि जनगणना कार्य में शामिल सभी कर्मचारियों को मोबाइल एप और डिजिटल पोर्टल के उपयोग के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। बैठक में सीटीएम गौरव गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, डीडीपीओ अनूप सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, नायब तहसीलदार विकास कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें