फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थी बोले- सिलेबस के अनुसार आया प्रश्नपत्र

Tue, 17 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
श​हर के डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। 10वीं कक्षा के बच्चों ने जहां गणित की परीक्षा दी वहीं 12वीं कक्षा के बच्चों ने बायोटेक्निक की परीक्षा दी।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले। जिले भर में करीब चार हजार विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अंदर उड़नदस्तों की ओर से नियमित निरीक्षण किया गया। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। इससे किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की आशंका न रहे। केंद्र अधीक्षकों ने भी समय-समय पर कक्षाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार था और अधिकतर प्रश्न सीधे व अभ्यास पर आधारित थे। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा, इससे समय रहते सभी प्रश्न हल करने में मदद मिली। वहीं

कुछ छात्रों ने लंबी गणनाओं वाले प्रश्नों को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन तैयारी अच्छी होने के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। किसी भी केंद्र से नकल या अनुशासनहीनता की कोई शिकायत सामने नहीं आई। सीबीएसई की आगामी परीक्षाओं को लेकर भी प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की हुई हैं।



-

पहले दिन गणित विषय का पेपर था। परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न विषय सूची से थे। मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया था, जिसका सीधा लाभ परीक्षा में मिला।

-लवकुश, छात्र।

-

मेरा गणित विषय की पेपर अच्छा गया है। पूरे साल नियमित तौर पर गणित के सवालों का अभ्यास किया है। ऐसे में मुझे पेपर कठिन नहीं लगा। इसमें मेरे अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।

-यशस्वी, छात्रा।

-

मैंने दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा दी है। पेपर काफी अच्छा रहा। परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न विषय सूची अनुसार रहे कोई भी सवाल बाहर का नहीं रहा। परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है।

-रवि, छात्र।

-

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे साल मन लगाकर पढ़ाई की है। ऐसे में मुझे परीक्षा का स्तर कतई मुश्किल नहीं लगा। सभी प्रश्न स्कूल में अध्यापकों ने अभ्यास करवाए हुए हैं।
विज्ञापन


-तन्मय, छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें