फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कमलजीत ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

Tue, 17 Feb 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विजेता छात्राओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि एवं अन्य। कालेज प्रबंधन
विज्ञापन
रतिया। शहीद दविंदर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य और संगीत के माध्यम से हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मेहता (पूर्व प्राचार्य, चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडियाखेड़ा) रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य परमजीत संधा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संधा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है।

मुख्य अतिथि डॉ. मेहता ने कहा कि झंकार फेस्ट केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं सह-संयोजक डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने लोकगीत, देशभक्ति गीत और पारंपरिक व आधुनिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

रंगोली बनाओ में कमलजीत कौर (एमए हिंदी अंतिम वर्ष) प्रथम, अनुराधा रानी द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रहीं।

मेहंदी रचाओ में पूनम (बीकॉम अंतिम वर्ष) प्रथम, लवप्रीत कौर द्वितीय और ममता रानी तृतीय रहीं।

काव्य पाठ में एकता रानी प्रथम, निर्मला देवी द्वितीय तथा कोमल-साक्षी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

भाषण में एकता रानी प्रथम, कोमल द्वितीय और पूजा रानी तृतीय रहीं।

समूह नृत्य में कमलजीत ग्रुप (गिद्दा) प्रथम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें