फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

Thu, 29 May 2014 12:27 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद से कुल 1628 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 979 लड़कों और 649 लड़कियों ने परीक्षा दी। इसमें से 632 लड़के और 513 लड़कियां पास हुई। लड़कों का पास प्रतिशत 64.56 और लड़कियों का पास प्रतिशत 79.04 प्रतिशत रहा। फतेहाबाद में 12वीं का परीक्षा परिणाम 70.33 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


12वीं के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों की झड़ी लग गई। प्राप्त नतीजों के अनुसार, फतेहाबाद के 50 से ज्यादा विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। टोहाना के ग्रीन वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नॉन मेडिकल के छात्र अक्षित ने 96.87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

स्थानीय सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल की कॉमर्स की छात्रा समीक्षा और नेहा बांसल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पल्लवी स्कूल में द्वितीय रही। हिमसुता व मीनू गोयल 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान ग्रुप में महक धवन 95.4 प्रतिशत अंक लेकर छा गई। वहीं, फतेहाबाद के पॉयनियर स्कूल के कॉमर्स के छात्र करण अरोड़ा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएवी स्कूल टोहाना की वाणिज्य संकाय में पढ़ी कनिका ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन



प्राचार्या सुनीता मदान ने बताया कि कामर्स ग्रुप में समीक्षा और नेहा बांसल ने फतेहाबाद जिले में सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है। 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पल्लवी द्वितीय व हिमसुता व मीनू गोयल 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें