रतिया। अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोर दो दानपात्रों से रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
वहीं चोरी का पता लगा तो मंदिर कमेटी के प्रधान वीरेंद्र कुमार व अन्य श्रद्धालु भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रधान वीरेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान रूप गर्ग, अनिल जैन, हरबंस खन्ना, गुरदास आदि ने बताया कि इससे पूर्व भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है लेकिन पुलिस उक्त चोरी का भी कोई सुराग नहीं लगा पाई और फिर से मंदिर में चोरी हो गई।