फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी व मोबाइल फोन चोरी, घटना कैमरे में कैद

विज्ञापन
एसबीआई ग्राहक सेवाकेंद्र में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद चोर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। शहर के भूना रोड पर बने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए दो चोरों ने हजारों रुपये और मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है।
वहीं दुकान मालिक भूना रोड निवासी गुरमीत ने सूचना शहर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गुरमीत ने बताया कि उसकी भूना रोड पर एसबीआई बैंक के सामने दुकान बनी हुई है तथा बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी है। 17 जनवरी की रात को वह अपनी दुकान बंद करके गया था। जब वह 18 जनवरी को सुबह 9 बजे दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जांच की तो दुकान से 15 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन चोरी मिला। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने पर पता चला कि रात 12 बजकर 45 मिनट पर चोर दुकान के बाहर का गेट तोड़कर अंदर आए। चोरों ने अपने मुंह को ढका हुआ था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि भूना रोड पर चोरी की वारदात को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें