फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शॉर्ट-सर्किट के चलते घर में लगी आग से नकदी व सामान जलकर नष्ट

Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आग से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए गुरतेज सिंह।
विज्ञापन
टोहाना। वीरवार अलसुबह एक मकान में भीषण आग लगने से घर में रखी नकदी, स्कूटी सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मकान मालिक गुरतेज सिंह ने बताया कि वह शहर में फेरी लगाने का काम करता है। वह रोजाना रेहड़ी को गली में खड़ा करता था लेकिन बुधवार रात को उसने रेहड़ी को घर के अंदर खड़ा कर दिया और वह ऊपर के कमरे में सो गया। वीरवार अलसुबह करीब तीन बजे वह शौच के लिए उठा तो उसे धुआं नजर आया। जिसके बाद नीचे आया तो देखा कि आग की लपटे उठ रही थी।
जिस पर उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग उठे और आग बुझाने लग गए। वहीं आग लगने की सूचना उसने पुलिस व दमकल विभाग को भी दी। गुरतेज ने कहा कि पड़ोसी के प्लॉट में पौड़ी लगाकर नीचे उतरकर परिवार के बाकी सदस्यों ने अपनी जान बचाई है। गुरतेज के अनुसार आग के चलते घर में खड़ी स्कूटी, बैग में रखे एक लाख रुपये, बेड, फ्रिज, पंखे, कूलर जल गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वह सर्दी में फेरी लगाकर बेचने के लिए सर्दी का सामान जिसमें टोपे, जर्सी, जुराब, रूमाल व अन्य सामान लेकर आया था। वह सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें