फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पीड़ितों ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कौर निवासी जमालपुर शेखां ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। जिसमें उसने 7 लोगों पर आरोप लगाया था कि 17 जनवरी को जमीन संबंधी विवाद में उनके साथ लड़ाई-झगड़ा किया गया। जिसमें जगसौर, संदीप, मंदीप, संतोष, जसप्रीत, गुरदेव व 8-10 अन्य लोग उसके देवर करमजीत के घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस हमले में करमजीत, उसकी पत्नी अनीता व सुरेंद्र कौर घायल हो गई।
उन्होंने डायल 112 पर इस बारे में सूचना दी। जिस पर उपरोक्त आरोपी मौके से भाग गए। आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि आज तो बच गए, फिर मौका मिला तो सारे परिवार को जान से मार देंगे। आरोप है इससे पहले भी उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की वारदात कर चुके हैं। इस बारे में सदर थाना टोहाना में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें