फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया की पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया पंचायत समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता केवल मेहता पर पंचायत समिति के लाली से सदस्य नवीन कुमार के गायब होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला पंचायत समिति सदस्य नवीन के भाई सतवीर के बयानों के बाद दर्ज किया है। रतिया सदर थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह ने केवल मेहता के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लाली निवासी सतवीर ने बताया कि उसका भाई नवीन कुमार पिछले दो दिन से गायब है। वह आखिरी बार केवल मेहता के साथ देखा गया था और उन्होंने शक जताया कि केवल मेहता ने उसे कहीं गायब कर रखा है। पुलिस ने सतवीर की शिकायत पर केवल मेहता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रतिया सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतवीर सिंह की शिकायत पर केवल मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतवीर सिंह ने अपने भाई के गायब होने के बारे में केवल मेहता के खिलाफ शक जताया था। उल्लेखनीय है कि केवल मेहता विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कांग्रेस के प्रत्याशी जरनैल सिंह का समर्थन किया था। जिसको लेकर भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्लॉक समिति के 22 में 16 सदस्यों ने केवल मेहता को हटाने के लिए जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था।
मगर अविश्वास प्रस्ताव वाले दिन अतिरिक्त उपायुक्त मीटिंग में चले गए। अब 3 जनवरी को शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक होनी है। चर्चा है कि केवल मेहता के पक्ष में अब 11 पंचायत समिति सदस्य खड़े हो गए हैं। कुछ पंचायत समिति सदस्य केवल मेहता के साथ भारत भ्रमण पर चले गए हैं। इस पूरे मामले को पंचायत समिति चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें