फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चालक बचा

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना रोड कैंची पर गाड़ी पलटने के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी हटाते हुए।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर वीरवार सुबह एक कार डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण कार दो बार पलटा खाने के बाद पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी को चोट तक नहीं लगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर निवासी गौरव अपनी कार लेकर भूना रोड स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के लिए गया था। जब वह वापस आया और फतेहाबाद की तरफ मोड़ने लगा तो गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस कारण गाड़ी दो पलटा खाकर एक साइड में चली गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी को खड़ा किया गया। इस दौरान कार में केवल गौरव ही सवार था। वहीं कार को क्रेन की सहायता से एक साइड किया गया। इस घटना के बाद जाम भी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें