फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में गिरी कार, चालक तेज बहाव में बहा

Thu, 28 May 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।फतेहाबाद-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में गिर हुई कार व मौके पर ग्रामीण
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर गांव के पास सिद्धमुख भाखड़ा और फतेहाबाद-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर की बीच पटरी पर चल रही एक कार संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। हादसे के समय कार में चालक मौजूद था जो तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे एक युवक ने कार को अचानक नहर में गिरते देखा और तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में बैजलपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने कार को बाहर निकालने और चालक को बचाने की कोशिश की। कार का नंबर एचआर-56सी-4483 बताया जा रहा है।
कार नहर में गिरते ही पानी में डूबने लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण वह हाथ से निकल गया और पानी में बह गया। वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है और हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर गोरखपुर के पास पुल पर जाल लगाया गया है ताकि बहाव के साथ चालक का पता लगाया जा सके। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें