फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नो एंट्री में घुसा कैंटर चालक, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोका तो कुचलने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर कैंटर से लगी होमगार्ड को टक्कर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लाल बत्ती चौक पर बुधवार दोपहर को उस समय हंगामा हो गया, जब नो एंट्री में घुसे एक कैंटर चालक को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोक लिया। आरोप है कि रोकने पर कैंटर चालक ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी कैंटर चालक को नियमों का उल्लंघन करने पर रोककर कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने कैंटर को वहां से भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि कैंटर भगाने के दौरान चालक ने पुलिस कर्मचारियों को कुचलने की भी कोशिश की।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को काबू कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में होमगार्ड कुलदीप को चोट लगी है। हालांकि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है कि जानबूझकर कैंटर दौड़ने का प्रयास किया गया है या गलती से आगे बढ़ा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह का कहना है कि लालबत्ती पर होमगार्ड ने कैंटर को रोकने का प्रयास किया है। कैंटर किस कारण से आगे बढ़ा है, इसको लेकर फिलहाल थाने में दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें