फतेहाबाद में मोबिल का कैन फटने से हादसा हो गया। इस हादसे में मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। धमाके के कारण पास के मेडिकल स्टोर की दुकानें के ताले टूट गए। झुलसे मिस्त्री को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है।
फतेहाबाद के बीघड़ चौक सोमवार दोपहर को मोबिल से भरा हुआ कैन धमाके के साथ फट गया। हादसे में दुकान पर बैठा मिस्त्री बंटी बुरी तरह से झुलस गया। धमाके के कारण आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर एकत्रित हो गए। झुलसे मिस्त्री को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक बताया जा रहा है मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बंटी बैठा था और आग जला रखी थी। नजदीक में मोबिल से भरा हुआ कैन रखा था। बताया जा रहा है कि आग की चिंगारी जाने से कैन धमाके के साथ फट गया और मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। धमाके के कारण पास के मेडिकल स्टोर की दुकानें के ताले टूट गए। झुलसे मिस्त्री को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है।