फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए नगर परिषद एक बार फिर से आज और कल कैंप लगाने जा रहा है। नगर परिषद में लगने वाले कैंप में कार्यकारी अभियंता अमित कुमार शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी कैंप में आई प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को तकनीकी शाखा से संबंधित आपत्तियों का निपटान करवाएंगे।
नगर परिषद ने एमई, जेई समेत 15 कर्मचारियों की छुट्टी भी रद कर दी है। अधिकारी और कर्मचारी कैंप में आने वाली प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों को लेंगे और उसका समाधान करवाएंगे। नगर परिषद की शहर में करीब 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी है। याशी कंपनी ने पिछले दिनों सर्वे किया था। इस सर्वे में त्रुटियां की गई। इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में प्रॉपर्टी मालिक बकाया टैक्स, पुराने रिकॉर्ड के अनुसार नाम ठीक करवाना, मोबाइल नंबर, एरिया आदि को ठीक करवा सकेंगे। कैंप को लेकर पहले भी कर्मचारियों की छुट्टियां रट्द की गई थी। पहले लगे कैंप में 263 आवेदन आए थे।
इन अधिकारियों और कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
नरेंद्र पंवार परिषद अभियंता, अरुण कुमार कनिष्ठ अभियंता, रवि लिपिक, मनोज कुमार लिपिक, रिंकु लिपिक, कृष्ण कुमार लिपिक, मनप्रीत सिंह ड्राफ्टमैन, सीमा ड्राफ्टमैन, राहुल कुमार डीईओ, हिमांशु डीईओ, पंकज कुमार डीईओ, ओंकार सिंह सफाई निरीक्षक, आत्माराम सेवादार, सुरेंद्र सिंह सेवादार, चरणपाल सेवादार।
कोट
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में लोग त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे। कैंप को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद