फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वार्ड-17 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव 10 मई को

Wed, 15 Apr 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी आकाश शर्मा ने नगर परिषद के वार्ड-17 के पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव की जानकारी दी। चुनाव की प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवार नगर परिषद, टोहाना के कमरा नंबर 5 में जाकर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और सभी चुनाव संबंधित जानकारी भी वहीं से प्राप्त की जा सकती है। नामांकन पत्रों की समीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।
इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि मतदान 10 मई (रविवार) को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना 13 मई 2026 को प्रातः 8 बजे से उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थान पर शुरू होगी और तुरंत बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। वार्ड-17 के पार्षद सतनाम सिंह के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है जिससे वार्ड के विकास कार्यों में भी विघ्न आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें