फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का सत्र बुलाकर कर केवल दिखावा कर रहे मुख्यमंत्री : विधायक

Fri, 24 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र सरकार फेल है। अब इसी मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाकर केवल दिखावा करने की मंशा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। धरातल पर कोई भी योजना जनहित के लिए लागू करने में यह सरकार फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

यह बात कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भट्टूकलां में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि डी ग्रुप के कर्मचारियों को पक्का करने की बात सरकार कर रही है तो उसे पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इसके लिए पक्की नौकरी देने का काम करें।
गेहूं खरीद में सरकार ने केवल किसान को परेशान करने की व्यवस्था बना कर बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर रजिस्ट्रेशन, गेट पास कटने में समय की बर्बादी साबित हुई। जबकि लिफ्टिंग की कछुआ चाल बनीं हुई है। किसान के फसल बेचने के बाद 10 से 15 दिन तक पैसे खाते में नहीं आ रहे हैं। हिसार- घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन से पिछले वर्ष किसान की फसल नुकसान की भरपाई आज तक नहीं हुई।
विज्ञापन

इस ड्रेन को पक्का करने की मांग उन्होंने उठाई जिस पर कोई काम नहीं हुआ। सरकार अगर इसे पक्का नहीं कर सकतीं तो कम से कम इसके पानी निकासी के लिए ओटू हेड के पास लिफ्टिंग कर पानी निकासी की ऐसी व्यवस्था करें की एक हजार क्यूसेक पानी निकासी एक पंप से ही हो। जिससे जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा बरसाती मौसम से पहले सरकार इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जन शिकायतें भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें