फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परीक्षा परिणाम पर फिर बवाल

Wed, 26 Mar 2014 12:49 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार को खराब रिजल्ट पर फिर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय द्वारा घोषित खराब परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और जाम लगाकर रोष प्रकट किया।

 राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा में एसएफआई की छात्राओं ने प्रदर्शन कर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं इनसो के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उत्तरपुस्तिका की जांच कराने की मांग की गई।

टोहाना में विद्यार्थियों ने जाम लगाकर अपनी मांगें मनवाने की कोशिश की। पिछले सप्ताह सीडीएलयू ने ग्रेजुएशन का परिणाम जारी किया था, जिसमें 60 से 70 फीसदी विद्यार्थी विभिन्न विषयों में फेल थे। इसकी जांच सोमवार से शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विद्यार्थियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा की छात्राओं ने एसएफआई के बैनर तले कॉलेज में हड़ताल करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

 सुबह करीब 10 बजे से ही कॉलेज के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू की। छात्राओं का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रबंधन उनसे उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के नाम पर राशि वसूलकर अपनी कमाई करना चाहता है, जबकि विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है।

 विद्यार्थियों की अच्छी परीक्षा होने के बावजूद उन्हें कम अंक दिए जा रहे हैं। एसएफआई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी छात्र संगठन की उपप्रधान मनीता, हीना, किरण, बनीता और दीपाली ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बिना उनसे शुल्क लिए सभी की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने की मांग की।




फतेहाबाद। विभिन्न कॉलेज के बीए, बीएससी छात्रों के खराब परीक्षा परिणाम के रोषस्वरूप छात्र संगठन इनसो ने उपायुक्त को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन प्रधान पवन श्योकंद के नेतृत्व में युवाओं ने उत्तर पुस्तिकाओं की नए सिरे से जांच कराने की मांग की।


टोहाना। खराब परीक्षा परिणाम को लेकर मंगलवार को एक बार फिर कॉलेज स्टूडेंट्स ने जमकर बवाल काटा। फतेहाबाद जिले के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 टोहाना के राजकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थी खराब परीक्षा परिणाम को लेकर मंगलवार को एक बार फिर टोहाना के एसडीएम कार्यालय पहुंचे, वहां एसडीएम के कार्यालय में नहीं मिलने के कारण उन्होंने टोहाना-रतिया मार्ग पर जाम लगा दिया।

 इससे काफी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार हरिओम बिश्नोई और डीएसपी जगदीश काजला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया।

 तब जाकर एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। विद्यार्थी पेपरों की फिर से जांच करने और इसके एवज में मनमानी राशि नहीं लेने की मांग कर रहे थे।

 छात्राें ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के साथ शिक्षामंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्र सुधीर ने कहा कि पहले उनका परिणाम खराब दिखा दिया गया और अब री-चेकिंग के नाम पर भी राशि वसूली जा रही है।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय की मनमानी से परेशान होकर उन्होंने जाम लगाया है। अमन ग्रोवर ने कहा कि अगर हमारे साथ ऐसे ही ज्यादती होती रही तो हम इसे बर्दाशत नही करेंगे और इस बार होने वाले चुनाव में हम मतदान का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अमन ग्रोवर, सुखदेव, राजेंद्र, गगन, अक्षय, नरेंद्र, शशि, सुमन, राखी और रीना आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें