फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के दोषी युवक को 10 साल की सजा

Tue, 25 Mar 2014 12:28 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी गोयल की अदालत ने सोमवार को किशोरी के साथ दुराचार करने के मामले में एक युवक को दोषी ठहराते हुए दस साल कैद की सजा और इस काम में सहयोग करने वाले एक अन्य युवक को तीन साल की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोषी युवक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर छह माह और सजा भुगतनी पड़ेगी।

      सरकारी वकील के अनुसार गांव धिड़ निवासी गुरप्रीत पुत्र भोला राम जाखल से एक किशोरी को भगा ले गया था। इस काम में उसके दोस्त कुलदीप पुत्र उमेद ने सहयोग दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 25 सितंबर 2013 को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। कई दिनों के बाद किशोरी को गांव धिड़ से बरामद कर लिया था और पुलिस ने दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


 पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया तो दुराचार की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप और गुरप्रीत के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था।
    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी गोयल की अदालत ने सोमवार को मामले में अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी गुरप्रीत को दुराचार का दोषी माना जबकि उसके सहयोगी कुलदीप को सहयोग करने का दोषी माना।

 अदालत ने गुरप्रीत को 10 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है जबकि युवक के दोस्त को सहयोग करने के मामले में 3 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें