फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छात्रों के लिए नए बस स्टैंड से चलाईं बसें

Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर एचटेट के परीक्षा केंद्र पर जाने वाली बस। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर शनिवार को हुई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रोडवेज की ओर से 20 बसों को आरक्षित किया गया लेकिन आठ ही नए व पुराने बस स्टैंड से परीक्षार्थियों को केंद्र तक लेकर पहुंची। एक ही सत्र की परीक्षा होने के कारण ज्यादा परीक्षार्थी नहीं रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शाम के समय परीक्षा खत्म होने के बाद बीघड़ रोड पर बने डीएवी स्कूल, गांव भोड़िया खेड़ा में राजकीय महिला महाविद्यालय व खैराती खेड़ा रोड पर स्थित क्रिसेंट स्कूल से रोडवेज बसें परीक्षार्थियों को बस स्टैंड लेकर पहुंची।
रोडवेज बसों का संचालन देख रहे यातायात शाखा के मुख्य निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को बसों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा गया है। रविवार को सुबह 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है। जिसके लिए रोडवेज ने ओर से प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का संचालन किया गया। प्रशासन के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने पहले से विशेष व्यवस्था की थी। विभिन्न रूटों पर बसों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। बस स्टैंड पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें