फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहना के नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू

Wed, 18 Feb 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बसों को झंडी दिखाते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। सूचना विभाग।
विज्ञापन
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बुधवार को नए बस स्टैंड से बसों के संचालन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नए बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यह बस स्टैंड आमजन की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
विज्ञापन


बराला ने कहा कि पुराना बस स्टैंड भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होने के कारण यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को लगातार यातायात जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए बस स्टैंड से लोकल बस सेवा भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे शहर के भीतर आवागमन और अधिक सरल एवं सुधार हो सकेगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य बराला ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विभाग की ओर से पूछताछ के लिए 01692-220036 नंबर भी जारी किया गया है।
-

इन बूथों से चलेंगी बसें

बूथ नंबर एक से पंजाब के पातड़ा, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू कश्मीर व जालंधर के लिए बसें जाएंगी। बूथ एक ए से टोहाना से जाखल वाया दमकोरा रहनवाली, बूथ नंबर दो से कुलां, रतिया, सिरसा, फतेहाबाद, गंगानगर और बीकानेर के लिए बसें जाएंगी। बूथ नंबर तीन से नरवाना, जींद, दिल्ली, गुड़गांव, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़ व हरिद्वार, बूथ नंबर 4 से धमतान साहिब, पूंडरी, धनोरी, करनाल व कैथल के लिए बसें जाएंगी। बूथ नंबर 5 से उकलाना, दिल्ली, बरवाला, गुरुग्राम व हिसार, बूथ नंबर 6 से चंदड़, भूना, बुआन, फतेहाबाद, बूथ 6ए से पीरथला पारता, सनियाना के लिए बसें रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें