फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोजाना फोर्स के लिए भेजी जा रहीं बसें, कई रूट प्रभावित

Sat, 28 Sep 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रोजाना फोर्स लाने के लिए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं। इस कारण कई रूट प्रभावित हो रहे हैं, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी हुई है। ऐसे में कर्मचारियों से लेकर रोडवेज डिपो तक के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से ज्यादा फेरे लगाने वाले रूटों से बसें हटाकर चुनाव आयोग को दी गई हैं ताकि यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़ें। फोर्स को लाने व ले जाने के लिए चुनाव आयोग ने फिलहाल सात बसें ले रखी हैं। इस कारण दिल्ली, टोहाना, चौपटा और रतिया के रूटों से बसों के फेरे कम किए गए हैं।

गौरतलब है कि फतेहाबाद डिपो में रोडवेज की कुल 110 बसें हैं। इन बसों में से करीब 40 बसों को लंबे रूट पर भेजा जा रहा है और बाकी बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। वर्तमान समय में डिपो में फिलहाल 252 चालक और 262 परिचालक हैं। बसाें की संख्या के अनुसार फतेहाबाद डिपो में करीब 350 चालकों की आवश्यकता है। ऐसे में एक तरफ तो रोडवेज के पास पहले से ही चालकों की कमी है। वहीं चुनाव आयोग की ओर से भी 25 चालकों की ड्यूटियां चुनाव में लगा दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से सात बसाें की मांग की गई थी। बसें व चालक उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कोशिश की जा रही है कि रूटों पर यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें