राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर सिरसा रोड स्थित दरियापुर गांव के पास वीरवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली नरमे से भरी हुई थी।
हादसा ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ। बाइक सवार युवकों ने जब ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तो सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर और बस के बीच में पिस गए और उनकी मौत हो गई।
रामसरा गांव निवासी रवि और गांव नाथूसरी चोपटा निवासी हरपाल नाथूसरी चोपटा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद से सिरसा जा रहे थे। इसी दौरान गांव अकांवाली मोड़ के पास बाइक सवार नरमे से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगेे।
इतने में फतेहाबाद से सिरसा जा रही रोडवेज बस सामने आ गई। जिससे उनकी भिंड़त हो गई। इसी दौरान ट्रैक्टर ने भी उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस और ट्रैक्टर के बीच दोनों बाइक सवार बुरी तरह पिस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।