फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंडरपास में पानी भरने से फंसी बस, जलभराव से राहगीर-दुकानदार परेशान

Fri, 01 Aug 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अंडरपास में पानी में फंसी रोडवेज बस। स्रोत - सोशल मीडिया।
विज्ञापन
टोहाना। शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया। रतिया रोड, भूना रोड, सब्जी मंडी, भूना रोड से खनौरा रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भूना रोड से रतिया रोड से जाने वाले रास्ते के बीच में बने अंडरपास में पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अंडरपास में पानी भरा होने से फतेहाबाद जाने वाली रोडवेज बस भी पानी में फंस गई। शहर थाना की तरफ जाने वाले रोड पर बारिश का पानी जमा होने से आसपास के दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही बनी समस्या का कारण
भीम सिंह ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सेंट जोसेफ स्कूल के साथ खनौरा की तरफ जाने वाली सड़क को बनाया जाना है लेकिन सुनवाई नही हो रही है। विभाग ने सड़क को उखाड़ने के बाद मिट्टी डाल दी है लेकिन बनाने का नाम नहीं। इस रोड से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं। बारिश के दिनों में पानी के कारण मिट्टी दलदल का रूप ले लेती है। इससे कई बार वाहन फंस जाते हैं। जिला प्रशासन को इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें