फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस ने मारी बोलेरो गाड़ी को टक्कर, भाई की मौत, बहन घायल

Sat, 09 Nov 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड स्थित बाबा सियानाथ मंदिर परिसर के सामने तेज रफ्तार निजी बस ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जींद के दुर्जनपुर हिसार के गांव किन्नर गेबी नगर निवासी दर्शना ने बताया कि वह गांव समैण में अपने भाई के पास रहती है। 8 नवंबर को वह अपने भाई दलबीर के साथ बोलेरो गाड़ी में टोहाना से अपने गांव समैण लौट रही थी। इस दौरान टोहाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बोलेरो में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वह स्वयं और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन दोनों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहीं उपचार के दौरान उसके भाई दलबीर की गंभीर चोट के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की 20 साल पहले हो चुकी मौत, अब भाई का भी सहारा छिना
घायल महिला ने बताया कि उसके पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी। पिछले एक साल से वह अपने मायके में ही रह रही है। वे तीन भाई-बहन हैं। मृतक दलबीर से छोटे भाई ओमप्रकाश की भी 7-8 साल पहले मौत हो चुकी है। अब हादसे ने उसके सबसे बड़े भाई को उनसे छीन लिया। मृतक दलबीर अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें