फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाई एकड़ में काटी कॉलोनी में चला बुलडोजर

Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर अवैध निर्माण को हटाते हुए जिला नगर योजनाकार की टीम स्त्रोत डीटीपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यू अग्रवाल में अग्रवाल कॉलोनी के साथ करीब ढाई एकड़ में कटी अवैध कॉलोनी में वीरवार को जिला नगर योजना की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर बुलडोजर चला 15 प्लॉटों की नींव तोड़ दी गई। इसके अलावा न्यू काठमंडी के साथ बने अवैध निर्माण को भी ढहाया गया।
विज्ञापन


डीटीपी राजकीर्ति ने कहा कि न्यू अग्रवाल कॉलोनी में अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे और नींव भी भरी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा काठमंडी के पास अवैध तरीके से लकड़ी आरा का व्यवसाय किया जा रहा था, इसे भी तोड़ा गया है। लोगों से अपील है कि कोई भी संपत्ति खरीद से पहले व निर्माण करने से पहले डीटीपी कार्यालय से संपर्क जरूर करें। इस कार्रवाई के दौरान जेई संदीप, फील्ड इंस्पेक्टर पुष्पा, सहायक सुरेश कुमार, एमई नगर परिषद नरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें