फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हथियार दिखाकर भैंस व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लूटे

Tue, 28 Jul 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में पुलिस को वारदात की जानकारी देते हुए पीड़ित
विज्ञापन
जाखल। गांव कूदनी के पास मंगलवार शाम 7 बजे के करीब तेजधार हथियार दिखाकर भैंस व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद बदमाश नकदी लेकर भाग गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के रामनगर वार्ड चार निवासी किशोरी लाल ने बताया कि वह भैंसों का व्यापार करता है। वह मामूपुर से कूदनी होते हुए टोहाना की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव कूदनी के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसके पास मौजूद 1.90 लाख रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें