फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गिरे बिजली तारों की चपेट में आने से भैंस और झोटे की मौत

Thu, 27 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए पशु मालिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। आदर्श कॉलोनी में बिजली के नीचे गिरे तारों की चपेट में आने से एक भैंस और एक झोटे की मौत हो गई। पशु मालिक संदीप ने बिजली निगम को सुबह ही तार गिरने की सूचना देने का दावा किया लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि वीरवार सुबह बिजली के तार नीचे गिरे हुए थे। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली निगम को दी थी। शाम को वह पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान दोनों पशु गिरे तारों की चपेट में आ गए और करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
संदीप के अनुसार इस हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पशु मालिक ने आरोप लगाया कि यदि शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम समय पर तार ठीक कर देती तो दोनों पशुओं की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सुबह सूचना मिली होती तो निगम की टीम तार ठीक कर देती। संबंधित एसडीओ से जानकारी लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें