फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मनरेगा में मनमाने कानून पर बसपा ने जताया विरोध

Fri, 26 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कुम्हार धर्मशाला हिसार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि बसपा के केंद्रीय राज्य प्रभारी डॉ. मेघराज ने कहा कि पहले मनरेगा योजना के तहत 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार वहन करती थी। अब नए कानून के तहत केंद्र सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी और अन्य करों का अधिकांश पैसा सीधे केंद्र सरकार के पास जाता है, ऐसे में राज्य सरकारें आर्थिक मजबूरी का हवाला देकर मनरेगा के कार्यों में कटौती करेंगी। इससे मजदूरों को मिलने वाली रोजगार की गारंटी समाप्त हो जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
बसपा मजदूरों के कानूनी अधिकारों पर इस प्रकार का हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों के कार्य समय को 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने तथा 6 घंटे बाद ब्रेक देने के निर्णय का भी कड़ा विरोध किया गया। 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर एवं प्रदेश प्रभारी जगदीश चंद्र ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रदेश महासचिव रामसिंह प्रजापति, प्रदेश महासचिव महेंद्र धानिया, प्रदेश सचिव बलबीर मुंडे, प्रदेश सचिव सूरत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद राठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिले सिंह कश्यप सहित छह जिलों के संगठन पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें