फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कॉलोनियों में 20 से ज्यादा गाड़ियों के तोड़ डाले शीशे

Wed, 13 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती युवकों ने कोहराम मचाते हुए लगभग 12 कॉलोनियों में 20 से ज्यादा गाड़ियों को निशाना बनाया और शीशे तोड़ डाले। सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो गाड़ियों के शीशे सड़क पर बिखरे देख होश उड़ गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही खबर लगी कि बदमाशों ने जगजीवन पुरा, सुंदर नगर, नहर कालोनी, भम्भा राम कालोनी, सतीश कालोनी, डीएसपी रोड, देवीलाल मार्केट, ठाकर बस्ती, लाजपत नगर, अशोक नगर में भी गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं।

घटना के बाद रात को होने वाली पुलिस गश्त पर भी कॉलोनिवासियों ने सवाल उठाए हैं। घटना के बाद शहरवासियों में काफी रोष है। कई जगह यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में मचाया कोहराम
जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने सुंदर नगर में जिला महिला कांग्रेस प्रधान कृष्णा पूनियां की बोलेरो गाड़ी, सुधी नारंग की 2 कारें, जगजीवन पुरा में दीपक कुमार की कार, महेश कुमार, सतीश कालोनी की गली नंबर 2 में धर्मबीर अरोड़ा, साहब राम भाम्भू, राकेश कुमार, नहर कॉलोनी में गली नंबर 5 में पुरूषोतम बंसल, राजकुमार कटारिया, विजय जताना, भम्भाराम कालोनी में कालूराम, लाजपत नगर में अजय कुमार, डीएसपी रोड पर 2 गाड़ियों तथा ठाकर बस्ती में भी एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए शीशे तोड़ दिए।

सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो गाड़ियों के शीशे टूटे देख घबरा गए और इसकी शिकायत शहर थाने में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

वारदात को अंजाम देते हुड़दंगी सीसीटीवी में कैद
डीएसपी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के कारनामे नजर आ रही है जिसमें तीन बाइकों पर सवार युवक हाथ में लोहे की रॉड लिए वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

कपिल पूनियां का कहना है कि तीन युवक एक घंटे तक शहर में लोहे की रॉड लेकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ देते हैं और पुलिस को पता भी नहीं चलता। बताया जा रहा है कि सुंदर नगर में चौकीदार ने युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन


रात को गाड़ियों के शीशे तोड़ने की सूचना आई थी। पुलिस मौके पर गई। मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उनके पास अभी तक 9 शिकायतें आ चुकी हैं।
दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें