टोहाना। क्षेत्र की जनता ने इस बार नई नवेली पार्टी जजपा के प्रत्याशी देेवेंद्र सिंह बबली को रिकार्ड तोड़ मतों से जिताकर विधानसभा में भेजने का काम किया है। देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना से विधायक व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 वोट से हराकर विधानसभा की दहलीज पर पहुंचे।
टोहाना विधानसभा की बात करे तो अब तक हुए 14 बार के चुनावों में 7 बार पूर्व कृषि परमवीर सिंह के परिवार का दबदबा रहा जिसके चलते टोहाना सरकार में रहा। टोहाना के इतिहास के अनुसार वर्ष 1967, 1972 में हुए चुनाव में कांग्रेस के सरदार हरपाल सिंह जीत दर्ज की, 1977 में डांगरा निवासी चौधरी कर्मसिंह ने जीत दर्ज की, 1982 में सरदार हरपाल सिंह ने जीत दर्ज की तथा 1985 में बाय पोल में हरपाल सिंह ने जीत दर्ज की, 1987 में सीपीआईएम के हरपाल सिंह ने सरदार हरपाल सिंह के बेटे परमवीर सिंह को हराया, 1991 में हुए चुनाव में सरदार हरपाल सिंह ने विनोद कुमार को हराया, 1996 में हुए चुनाव में विनोद कुमार ने सरदार हरपाल सिंह को हराया, वर्ष 2000 में इनेलों के निशान सिंह ने हरपाल सिंह को हराया, वर्ष 2005 में कांग्रेस की टिकट पर परमवीर सिंह ने इनेलों के निशान सिंह को हराया तथा सरकार में सीपीएस बने, वर्ष 2009 में परमवीर सिंह ने फिर इनेलो के निशान सिंह को हराया वह हुड्डा सरकार में कृषि मंत्री बने, 2014 में भाजपा के सुभाष बराला ने इनेलो के निशान सिंह को हराया तथा हरियाणा भाजपा के प्रधान बने।
दोनों नेता शुक्रवार को रहे दिल्ली में
टोहाना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर निर्दलीय विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। बराला पूरा दिन दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सरकार बनाने के लिए प्रयास करते रहे। जजपा से विधायक देेवेंद्र सिंह बबली देर रात्रि घर पहुंचे तथा सुबह दिल्ली होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए रात्रि 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बबली जजपा विधायक दली की बैठक के समय दिल्ली में रहे।
दोनों प्रत्याशियों के बूथ पर रहा ये हाल
टोहाना से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के गांव डांगरा में उनके बूथ नंबर 145 पर सुभाष बराला को 1038 वोट में से 631 वोट मिले तथा जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को 357 मत मिले। बराला ने बबली को अपने बूथ पर 274 मतों से हराया। बराला के बूथ पर कांग्रेस को 32, इनेलो को 3 व नोटा को 2 वोट मिले। जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने अपने बथ पर बड़ी जीत दर्ज की, बबली ने अपने बूथ पर सुभाष बराला को 123 मतो से हराया, जहां देवेंद्र सिंह बबली को 218 वोट मिले, भाजपा को 95 मत मिले, कांग्रेस को 5 वोट, इनेलो को 12 वोट मिले।
बबली को मिले सर्वाधिक मत को मीना रानी को मिले 84 वोट
इस बार हुए विधानसभा चुनावों में जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने रिकार्ड तोड़ 1 लाख 730 मत लेकर इतिहास बनाया। बबली ने भाजपा के प्रत्याशी सुभाष बराला को 52302 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में सबसे कम मत निर्दलीय प्रत्याशी मीना रानी को 84 मत मिले।