फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
फतेहाबाद में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली से ऐन पहले फूड सेफ्टी विभाग ने शहर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान विशेष टीम ने कई जगह खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही इन खाद्य पदार्थों की दुकानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व शनिवार को फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां ने किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नकली मिठाई और फास्ट फूड को लेकर उनके पास लगातार शिकायतें आ रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते शहर में इस बात की भी जांच पड़ताल की गई है कि कहीं नकली या केमिकलयुक्त मिठाई तो नहीं बनाई जा रही। इसके अलावा शहर के विभिन्न बाजारों में लगी जलेबी और मिठाइयों के स्टाल आदि पर भी जांच पड़ताल करते हुए सैंपल लिए लिए। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां ने कहा कि किसी भी कीमत में लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें