फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हवा ने उमस से दिलाई राहत, 30 तक बारिश के आसार

Sat, 25 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में छाई बादलवाही के दौरान लहलहाती धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शनिवार को हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तेज हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 30 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार और शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी का असर शनिवार को भी देखने को मिला। बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवा के कारण दिनभर धूप का प्रभाव कम रहा। इससे लोगों ने राहत महसूस की। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तरह आवाजाही रही।
कृषि क्षेत्र के लिए भी यह मौसम लाभदायक माना जा रहा है। किसान भूप सिंह, रामेश्वर और रामसिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी धान, मक्का, कपास और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। इससे सिंचाई की जरूरत कुछ समय के लिए कम हुई है और फसलों की बढ़वार में भी मदद मिलेगी। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में हल्की बारिश जारी रहती है तो फसलों को और अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। सोमवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जुलाई से मानसून टर्फ के उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें