फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन भी नहीं टिका रिजर्व वार्ड से चुने पार्षदों का गठबंधन, पार्षद पूनम रानी भाजपा में शामिल

Sat, 04 Jun 2016 12:18 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
पार्षद पूनम रानी भाजपा में शामिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 रिजर्व वार्डों से चुने गए नौ पार्षदों का गठबंधन एक दिन भी नहीं टिक पाया। शुक्रवार सायं वार्ड पांच की पार्षद पूनम रानी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी कार्यालय में आकर जिलाध्यक्ष वेद फुलां की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली। चेयरमैन पद की मांग पर एकजुट हुए रिजर्व वार्ड के पार्षदों के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

दरअसल एससी-बीसी पार्षदों के एकजुट होने की खबरें सामने आते ही भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने इसकी तोड़ की कोशिशें शुरु कर दी। और महज एक दिन के भीतर वो इस गुट के एक पार्षद को अपने साथ लाने में कामयाब भी हो गए। इतना ही नहीं, बीजेपी इस कवायद में नायक समाज के दिग्गज नेता दलीप सिंह बेधड़क को भी पार्टी में शामिल करवाने में सफल हो गई। दलीप सिंह बेधड़क को वेद फुलां ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी मे शामिल किया।
विज्ञापन


                गौरतलब है कि बीते दिन वार्ड चार के पार्षद एडवोकेट वीरेंद्र की अगुवाई में नौ वार्डों के पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष की टी-पार्टी से किनारा कर अपनी अलग बैठक की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने बाकायदा ये मांग भी रख दी थी कि अगर किसी भी पार्टी को उनसे समर्थन चाहिए, तो उनके गुट में से किसी को भी चेयरमैन का पद देना होगा। एकबार तो ऐसा लगा था कि बैकडोर से दुड़ाराम ने मास्टरस्ट्रोक चल दिया है, लेकिन अगले ही दिन इस खेमे का एक पार्षद तोड़कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी नहले का जवाब दहले से दिया है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर पांच की पार्षद पूनम रानी ने राजनीति की जगह अपने वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बिना शर्त भाजपा में शामिल होने एवं नगर परिषद में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। उनका पार्टी में स्वागत है और उनके वार्ड के विकास के लिए पूरा योगदान दिया जाएगा।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद ।

पार्षद पूनम रानी का इस तरह से चले जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर इकट्ठे रहते तो बेहतर स्थिति में होते। बहरहाल हम बाकी साथियों के साथ एकजुट रहेंगे।
एडवोकेट वीरेंद्र, पार्षद वार्ड नंबर चार।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें