फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर उखाड़ लाखों के सामान ले उड़े चोर

Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लहरियां बस स्टैंड पर राम इलेक्ट्रिकल के संचालक रामचंद्र कंबोज ने बताया कि वह दुकान को बंद करके जरूरी कार्य के लिए हिसार गया हुआ था।

रात्रि को दुकान के पीछे के शटर को उखाड़कर अज्ञात चोर डेढ़ क्विंटल तांबे की तार, एक क्विंटल 10 किलो सबमर्सिबल वाइडिंग वायर तथा कीमती पीतल का सामान लेकर गायब हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें