फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 64 केंद्रों पर कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, अधीक्षक को बांटी सामग्री

Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा सामग्री लेते हुए केंद्र सुपरिडेंट संवाद - फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। जिले में इस बार 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने सभी केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना प्राथमिकता है। बोर्ड ने निगरानी के लिए उड़नदस्ते तैनात किए हैं, जो विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी केंद्र पर नकल का मामला सामने आया तो संबंधित स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। बता दें कि पिछले वर्ष जिले में नकल का एक भी केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


-

ये बनाए गए हैं केंद्र

उपमंडल केंद्र

फतेहाबाद 31

रतिया 10

टोहाना 23

-

पहले दिन होगी अंग्रेजी की परीक्षा

बोर्ड की तरफ से जिले में बनाए गए केंद्रों पर कक्षा बारहवीं और दसवीं की परीक्षा होगी। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं में कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी और वीरवार को गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 से साढ़े 3 बजे तक रखा गया है। हालांकि विद्यार्थियों को केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा।

-

जिले में बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में एक भी केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में नहीं है। जिले में परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने का प्रयास रहेगा। आमजन से भी अपील है कि परीक्षाओं को नकल रहित करवाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें