फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : छात्रा ने टाट के नीचे छिपा रखी थी चार पर्चियां, एक महिला सहित छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

विज्ञापन
टाट पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी परीक्षार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को दसवीं बोर्ड की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान जिले में नकल के कुल सात मामले सामने आए। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 12 उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्रा के पास चार पर्चियां मिलीं। जिसने टाट के नीचे छिपा रखी थी। इसके अलावा एक महिला समेत छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। टीम ने परीक्षार्थियों के खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक डीसी फ्लाइंग जब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांच के लिए पहुंची तो यहां पर एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम ने जब क्यूआर कोड से मिलान किया तो फोटो मिलान नहीं हुई। संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ यूएमसी बनाकर टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे मामले में चेयरमैन फ्लाइंग ने बीघड़ रोड स्थित एक निजी स्कूल में एक महिला समेत पांच फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। टीम ने शक होने पर जब क्यूआर कोड से मिलान किया तो परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी फर्जी निकले। जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। महिला अपने किसी रिश्तेदार की जगह परीक्षा दे रही थी। टीम ने पांचों संबंधित परीक्षार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है। तीसरा मामला म्योंदकलां के परीक्षा केंद्र का है। यहां पर एसडीएम टोहाना फ्लाइंग ने एक छात्रा को पर्ची समेत पकड़ा। फ्लाइंग के मुताबिक छात्रा ने चार पर्चिंया टाट के नीचे छिपा रखी थी। टीम ने यूए मसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।
पर्यवेक्षक नहीं मिले तो कहीं सुपरवाइजर नहीं पहुंचे
परीक्षा के दौरान फ्लाइंग को कई परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नहीं मिले। टीम के मुताबिक जांच के दौरान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल, म्योंदकलां, चांदपुरा में पर्यवेक्षक नहीं मिले। इधर खंड फतेहाबाद में आठ सुपरवाइजर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इनकी जगह रिजर्व में से ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी पर न पहुंचने वाले सुपरवाइजरों से विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

किस फ्लाइंग ने कितने परीक्षा केंद्रों की जांच
फ्लाइंग निरीक्षण यूएमसी
डीसी 6 1
एसडीएम फतेहाबाद 5 0
एसडीएम रतिया 6 0
एसडीएम टोहाना 4 1
डीईओ 4 0
जिला प्रश्न पत्र 6 0
एस रतिया जिला प्रश्न पत्र 4 0
एस टोहाना जिला प्रश्र पत्र 5 0
चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग 4 5
सचिव स्पेशल फ्लाइंग 5 0
चेयरमैन टोहाना फ्लाइंग 6 0
चेयरमैन रतिया फ्लाइंग 4 0
वर्जन
कई स्कूलों में पानी न होने व वॉशरूम गंदे की शिकायत थी, उन्हें ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा अच्छे ढंग से संपन्न हुई है। सात केस सामने आए हैं। केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें