फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ : डीसी

Sat, 30 May 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) का कार्य 5 जून से आरंभ किया जाएगा। इस विशेष अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जा सके। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक विवरण एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. विवेक भारती ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम हटाना, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करना, स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण को स्पष्ट करना तथा नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 10 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी ताकि पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि का समय रहते निवारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें