फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीएलओ मतदाताओं को देंगे एन्यूमरेशन फॉर्म

Fri, 12 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी अनुर
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की। अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि जिले में 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें वापस प्राप्त करेंगे।
इस दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं का सत्यापन तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पात्रता तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है। एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि जिला फतेहाबाद में 708 पोलिंग स्टेशन पर कुल 7 लाख 10 हजार 261 मतदाता हैं जिनमें से अब तक 6 लाख 23 हजार 03 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले की कुल वोटर मैपिंग 87.71 प्रतिशत रही है। विधानसभा क्षेत्र टोहाना में 2 लाख 28 हजार 313 मतदाताओं में से 2 लाख 02 हजार 252 की मैपिंग कर 88.59 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 535 मतदाताओं में से 2 लाख 24 हजार 209 मतदाताओं की मैपिंग के साथ 87.40 प्रतिशत तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 413 मतदाताओं में से 1 लाख 96 हजार 542 मतदाताओं की मैपिंग कर 87.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें