टोहाना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए दावे-आपत्तियों व नोटिस चरण का काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस संबंधित मतदाता तक पहुंचाएं और 25 अगस्त तक आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें। पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करवाएं।
डीसी बुधवार को मीटिंग हॉल में ईआरओ, एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ और सुपरवाइजरों की बैठक में पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित हो चुकी है।
दावे-आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकती हैं।