फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरती ठंड भी नहीं डिगा सकी रक्तदाताओं का उत्साह

विज्ञापन
रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रशस्तिपत्र वितरित करते अतिथिगण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कुलां। जिले के गांव कुलां में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं लायंस क्लब कुलां की ओर से माता गुजर कौर और साहिबजादों के शहीदी दिवस के सम्मान में गणेश मेडिकल हॉल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ठिठुरती ठंड के बावजूद रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लेकर 45 यूनिट रक्तदान किया। हालांकि रक्त एकत्रित करने पहुंची जगदंबा बैंक की टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए। रक्तदान समारोह के मुख्यातिथि कुलां के तहसीलदार रहे, जबकि अध्यक्षता गांव रसूलपुर के सरपंच नछत्तर सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब कुलां के अध्यक्ष संजीव ठाकुर शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार हरभजन कंबोज ने कहा कि कुलां सरीखे एक गांव में इतनी संख्या में युवाओं का रक्तदान करना और रक्तदान शिविर का सफल होना अपने आप में दिखाता है कि इसके प्रति लोगों का कितना रुझान है। तहसीलदार कंबोज ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और एक यूनिट की मदद से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत के सम्मान में ये कैंप अपने आप में मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। शिविर की अध्यक्षता कर रहे सरपंच नछत्तर सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों का ऐसा उत्साह उन्होंने पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से ही समाज में आपसी सहयोग की भावना पनपती है। लायंस क्लब के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर से कुलां भी एक ब्लड फैक्टरी के रूप में विख्यात हो रहा है क्योंकि यहां का युवा नशे की बजाए मेहनत को अपना मानता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है। शिविर में लायंस क्लब के सदस्यों कमल सरदाना, अनिल जैन, केवल जैन, मंजीत सोहल, दिलबाग छोकर, उमेद नेहरा, पवन बांसल आदि का विशेष योगदान रहा।

टोहाना के गांव कुलां में आयोजित शिविर में रक्तदान करते गांव के युवक।- फोटो : Fatehabad

रक्तदान शिविर में युवाओं का हौसला बढ़ाते तहसीलदार हरभजन कंबोज, संजीव ठाकुर व क्लब के पदाधिकारी।- फोटो : Fatehabad

गांव कुलां में अमर उजाला फाउंडेशन व लायंस क्लब द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें