फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक कल, बड़ौली आएंगे

Fri, 19 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर चर्चा करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा फतेहाबाद की आगामी जिला कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे भूना के उकलाना रोड स्थित प्रीति पैलेस में यह बैठक आयोजित होगी। बैठक के लिए शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। बैठक में प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी बैठक में ड्यूटियां देने का काम सौंपा गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुडाराम सहित जिला के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की ऑवर ऑल तैयारियों के लिए भूना से वरिष्ठ नेता गुलशन हंस, जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़, वरिष्ठ नेता संजय रेवड़ी, जिला महामंत्री विकास ललौदा और भूना मंडल अध्यक्ष मनदीप योगी को विशेष ड्यूटी दी गई।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललौदा, जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, सुमन खिचड़, जिला सचिव साकेत गर्ग, पूनम सिंगला, लखमी शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बैठक को सफल बनाने की तैयारी में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें