फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के लिए भाजपाई रवाना

Wed, 24 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में पंचकूला में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प में भाग लेने के लिए फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की टीम पंचकूला के लिए रवाना हुई। इस दल का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने किया।
विज्ञापन

युवाओं के इस दल को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे तथा हजारों युवाओं को प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में एक हजार ब्लड यूनिट संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने इस कैम्प में भाग लेने वाले सभी युवा साथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें