फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद की पूजा का हुआ भारतीय टीम में चयन

Wed, 24 Dec 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिले के गांव बैजलपुर निवासी पूजा मैदान में तैयारी करती हुई। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। खेल जगत में हरियाणा के साथ-साथ जिले के लिए गौरव की बात है कि आगामी 46 वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय दल में जिले के गांव बैजलपुर निवासी खिलाड़ी पूजा औला का चयन हुआ है। यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता 10 जनवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ताल्लाहास्से अपालाचे रीजनल पार्क में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस चैंपियनशिप के लिए राजकुमार मिटान जो कि पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं, जिनको को टीम मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, मेरठ के युनुस खान टीम के कोच होंगे।
दक्षिण भारत एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डॉ. ललित के. भनोट और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने बताया कि इस दल में देश के 7 बेहतरीन एथलीट शामिल हैं। 10 किलोमीटर रेस में गुलवीर सिंह (अलीगढ़), सावन बरवाल (धर्मशाला) और अभिषेक पाल (इलाहाबाद) देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

2 किलोमीटर मिक्स रिले रेस में फतेहाबाद (हरियाणा) की पूजा, अंकिता (पौड़ी गढ़वाल), अजय कुमार सरोज (इलाहाबाद) और युनूस शाह (इलाहाबाद) की टीम भारतीय ध्वज फहराने के लिए दमखम दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें